आज सुबह उत्तरकाशी में लगा भूकंप का झटका
18 Jan, 2024
820
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह जब लोग अपने घरों में काम कर रहे थे, तभी उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए जिसके बाद लोग डर के कारण अपने अपने घरों से बाहर आ गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। संतोष की बात ये रही कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। बता दें कि उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला भूकंप के जोन 5 में आता है। यहां कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड का अधिकतर क्षेत्र भूकंप के जोन चार और पांच में आता है जो बेहद संवेदनशील है। और उत्तराखंड में भविष्य में कभी भी कोई बड़ा भूकंप आ सकता है। इसका भी अंदेशा वैज्ञानिक कई बार जता चुके हैं। ऐसे में यहाँ के लोगों में भूकंप को लेकर खौफ है।