Breaking News

यमुना में मिली घर से गायब लड़की की लाश

27 Jun, 2021 770

संवाददाता/in24 न्यूज़.
घर से गायब हुई और सोशल मीडिया फेम हिमांशी की लाश दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास यमुदा नदी में मिली है। परिजनों ने 24 जून की रात हिमांशी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हिमांशी को ढूंढने का प्रयास कर ही रही थी कि दो दिन बाद ही यमुना नदी में उसकी लाश मिली। जानकारी के मुताबिक 24 जून को बुराड़ी थाने में हिमांशी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि हिमांशी संतनगर, बुराड़ी स्थित अपने घर से सुबह निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी और उसका फोन भी बंद जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की। जांच में हिमांसी की लास्ट लोकेशन बुराड़ी के पास मिली। इसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु किए।  कुछ सीसीटीवी फुटेज में हिमांशी सिग्नेचर ब्रिज की तरफ जाती हुई नजर आई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि हिमांशी ने 24 जून को दोपहर करीब 3 बजे यमुना में छलांग लगाई। इसके बाद शनिवार को लाश मिली। पुलिस ने बताया कि हिमांशी के शरीर पर उन्हें कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भजे दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। अब पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि हिमांशी ने अगर आत्महत्या की है तो क्यों? या फिर किसी ने उसकी हत्या की है। फिलहाल जांच के बाद ही असलियत सामने आ सकती है।

अन्य खबरे