यूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे को किया ढेर
संवाददाता/in24 न्यूज़.
माफिया सरगना अतीक अहमद (ateek Ahmed) के बेटे असद (Assad) को यूपी एसटीएफ (STF) की टीम ने झांसी में मार गिराया है। उसके अलावा एक और बदमाश गुलाम को भी पुलिस ने ढेर कर दिया है। एसटीएफ की ओर से बताया गया कि इन लोगों की घेराबंदी हुई तो असद और गुलाब फायरिंग करने लगे। इस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों मारे गए। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पीछे हमारी टीम डेढ़ महीने से जुटी हुई थी और आज जाकर हमें बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी पांच मिनट के फासले से ये दोनों चकमा देकर भाग निकले थे। उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद का बेटा असद वॉन्टेड था और उस पर पांच लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था। इसी केस में गुलाम भी वॉन्टेड था। अतीक अहमद के पांच बेटों में से असद तीसरे नंबर का था। बता दें कि अतीक अहमद ने पहले ही अपनी जान का खतरा बताया था।