यूपी में युवती ने की शादी के नाम पर बलात्कार करनेवाले की शिकायत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक 25 साल की युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार रेप करने का आरोप लगाया है। युवती ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी। यह मामला यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा से जुड़ा हुआ है। पीड़ित युवती का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान युवक कई बार उसके घर पर आया। इस दौरान उससे जान पहचान हो गई और हमदर्दी दिखा कर उसने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। फिर वो फोन पर मीठी- मीठी बातें करने लगा, इस दौरान उसने शादी करने की भी बात कही और मैं उसके बहकावे में आ गई। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले साल 13 जून को युवक उसे नगर कोतवाली बुलंदशहर के एक होटल में ले गया और उसके साथ रेप किया। मना करने के बावजूद वो लगातार रेप करता रहा। बाद में पता चला कि वो किसी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है और झूठ बोलकर मुझे बहकाता रहा। जिससे मुझे काफी ठेस पहुंची है. पीड़िता का कहना है कि वो एसएसपी के सामने पेश हुई और सारी बात उन्हें बताई फिर बुलंदशहर कोतवाली में युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पड़ोसी हैं और रेप की घटना जिस होटल में हुई वहां पर आरोपी का नाम रजिस्टर में दर्ज है। यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उसके तहत भी आईपीसी सेक्शन को बढ़ा कर एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में जिस तरह कमी लाने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में इस तरह की अनेक घटनाओं में महिलाओं से जुड़े अपराध का सामने आना जारी है.