राजस्थान सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. बीकानेर जिले के लूनकरनसर थानांतर्गत शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई। लूनकरनसर पुलिस थाने के सीआई ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि तीन बजे नेशनल हाईवे 62 पर बामनवाली व धीरेरा गांव के बीच एक मोटरसाइकिल और ट्रक की हुई भिड़ंत में छोटी बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की पहचान नाथवाणा निवासी 28 वर्षीय सुनील पुत्र भगवानदास स्वामी, इमरती पत्नी अन्नपाल स्वामी एवं राधिका पुत्री अन्नपाल के रुप में हुई है। जांगिड़ ने यह भी बताया कि परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से एम्बुलेंस में शवों को लूणकणसर की मोर्चरी मेें रखवाया। आगे की जांच जारी है.