Breaking News

रिया चक्रवर्ती का आरोप परिवार को जान का खतरा

27 Aug, 2020 768

संवाददाता /in24न्यूज़.
रिया चक्रवर्ती ने आशंका व्यक्त की है कि उसके परिवार को जान का खतरा है. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज सातवां दिन है। इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों इसमें नया ड्रग एंगल मीडिया में छाया हुआ है। इसे लेकर नारकोटिक्स डिपार्टमेंट पूछताछ कर रही है। अब रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली एनसीबी, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर है। जल्द ही सीबीआई रिया चक्रवर्ती को समन भेज सकती है। वहीं, इस बीच रिया चक्रवर्ती ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी और अपने परिवार के जान खतरे में होने की बात कही है। रिया चक्रवर्ती ने अपनी घर की ख‍िड़की से बाहर का एक वीडियो शेयर किया है। रिया बिल्‍ड‍िंग के बाहर की भीड़ दिखाते हुए कहा कि उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा है। वीडियो में रिया के पिता बिल्‍ड‍िंग में एंट्री कर रहे हैं, जहां पहले से मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्‍हें घेर लिया। बता दें कि रिया पर ड्रग्स पैडलर से सम्पर्क करने का आरोप लग चुका है और अब रिया ने परिवार पर जान का खतरा बताया है.

अन्य खबरे