रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लूटने वाली महिला चोर गिरफ्तार
22 Dec, 2021
653
संवाददाता/ in24 न्यूज़
मुंबई (mumbai) की लाइफ लाइन कही जाने मुंबई लोकल ट्रेन (local train) में हर दिन लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं, तो वहीं इस यात्रा के दौरान कई यात्री जेब कतरों, झपटमारों के साथ- साथ चोरी की घटना के शिकार हो जाते हैं। ताजा मामला मुंबई के अंधेरी (andheri) इलाके का है, जहां रेलवे पुलिस ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में घूम घूम कर यात्रियों के बैग, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है.
गिरफ़्तार आरोपी महिला बड़ी ही शातिर तरिके से दूसरी महिलाओं के पर्स से महंगी वस्तुएं चुरा लेती थी. इसी कड़ी में एक पीड़ित महिला द्वारा मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद अंधेरी जीआरपी ने सीसीटीवी के आधार पर जोगेश्वरी पूर्व के सर्वोदय नगर से शातिर महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला चोर का नाम लक्ष्मी पसरे है, जिसकी उम्र 32 साल के आसपास बताई जा रही है.
जीआरपी (grp) पुलिस की गिरफ्त में आई महिला चोर से पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है, कि कथित महिला चोर ने इस तरह की और कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और उसके इस गैंग में और कितने लोग शामिल हैं।