Breaking News

रेल से टकराई कार तो मर गया पूरा परिवार

18 Jul, 2020 893

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
एक कार के रेलवे की चपेट में आने से तीन लोगों का एक पूरा परिवार उसका शिकार हो गया और पत्नी और बच्चे साथ पति की भी जान चली गई. यह दुर्घटना पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई. यह हादसा धरहरा अवैध रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ है। बताया जाता है कि पटना के रहने वाले सुमित और नीलिमा देवी अपने घर धरहरा जा रहे थे, वहीं रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान कार का पिछला चक्का ट्रैक में फंस गया। उसी वक्त जन शताब्दी ट्रेन तेजी से आई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी की मौत हो गई. पटना-गया रेलखंड के पोठही स्टेशन के नजदीक धरहरा के पास अवैध रेलवे क्रासिंग पार करते समय एक कार पटना-रांची जनशताब्दी की चपेट में आ गयी। इसमें सवार युवक, महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी और बेटी के साथ ससुराल पोठही जा रहा था। इस दुर्घटना से यह सवाल उठने लगे हैं कि अवैध क्रॉसिंग पर अबतक रोक क्यों नहीं लगाई गई!

अन्य खबरे