Breaking News

लूट के लिए महिला की हत्या करनेवाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

07 Aug, 2021 872

संवाददाता/in24 न्यूज़।
एक गृहणी के साथ हुई हत्या और लूट के मामले को सुलझाने में भाईंदर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में शामिल आरोपी को भायंदर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 21 जुलाई के दिन भायंदर पश्चिम इलाके के अंतर्गत आने वाले भोला नगर में रहने वाली की एक महिला के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जब महिला ने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने धारदार हथियार से महिला का गला चीर दिया, जिसके चलते महिला की बड़ी दर्दनाक तरीके से मौत हो गई थी। मृतक महिला का नाम सुमन वर्मा था। गौर करने वाली बात यह है कि सुमन वर्मा के घर लूटपाट करने के बाद उसकी हत्या करने वाला बदमाश कोई और नहीं बल्कि सुमन वर्मा के पति के साथ उनकी ही कंपनी का एम्प्लॉई था। इसलिए उसने हत्या और लूट की वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था। उसके साथ उसके दो अन्य साथी भी इस सनसनीखेज वारदात में शामिल थे। यही नहीं तीनों आरोपियों में से एक आरोपी सुमन वर्मा को बहुत अच्छी तरीके इसलिए भी जानता था क्योंकि वह सुमन के पति का मित्र था और साल 2016 में वह सुमन के घर में रह चुका था। उसकी करतूत ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आज की तारीख में भरोसा करें भी तो किस पर करें। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक महिला भी शामिल है, मामले की जांच जारी है।

अन्य खबरे