Breaking News

लॉकडाउन तोड़नेवाला युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

12 May, 2020 863

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन  हुआ है, बावजूद सके लोग इसे तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं. आंध्र प्रदेश में पहली बार कोरोना पॉजिटिव पीड़ित युवक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गुंटूर जिले के तेनाली शहर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति, उसके पिता , लॉरी चालक और लॉरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया  है। जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस से प्रभावित और ऐरातनगर निवासी युवक (23) चेन्नई में एक होटल में काम करते हुए हास्टल में रह रहा था। इस माह की एक तारीख को तेनाली से चेन्नई के कोयंबेडु सब्जी मंडी के लिए एक लॉरी सब्जियों को लेकर गई। युवक के पिता ने उसे लॉरी चालक का मोबाइल नंबर बेटे को दिया। साथ ही लॉरी में बैठकर तेनाली आने का बेटे को सुझाव दिया।  इसी कड़ी में कोरोना संक्रमित युवक सब्जी की लॉरी में 4 मई को तेनाली आ गया। जैसे ही युवक के बारे में पता चला तो वालंटियर और डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य की जांच की। युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।  स्थानीय एएनएम ने इस घटना की स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर कोरोना पीड़ित, उसके पिता, लॉरी मालिक पी गोपी और लॉरी चालक सारथी के खिलाफ लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किये जाने का मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरे