Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

प्रियंका चोपड़ा ने फ्लॉन्ट किया न्यू हेयरस्टाइल

13 Sep, 2020 1013

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड में हर हीरोइन की कोशिश रहती है कि उसकी हेयर स्टाइल औरों से अलग हो. अब इसी कड़ी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल हुआ है. प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने नए हेयरकट को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में प्रियंका एक नए हेयरकट में अपनी लटों के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। अपने पोस्ट को कैप्शन देते हए प्रियंका लिखती हैं कि न्यू हेयर, डोंट केयर। प्रियंका का यह नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिनमें इंडस्ट्री से उनके दोस्त व सहकर्मी भी शामिल रहे हैं। अभिनेत्री पत्रलेखा ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक हार्ट-आई ईमोजी पोस्ट किया है। तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि आप प्यारी दिख रही हैं प्रियंका। एक अन्य ने लिखा है कि हेयरकट आप पर काफी फब रहा है। बता दें कि प्रियंका ने हाल ही में ऐलान किया कि उन्होंने अपने संस्मरण पर काम खत्म कर लिया है, जिसका शीर्षक अनफिनिश्ड है। प्रियंका अब इसे जारी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। प्रियंका के फैंस का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.