Breaking News

5 हजार रुपए के लिए महिला ने अपने पड़ोसी महिला की कर दी हत्या

22 Jan, 2022 524
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
 
मुंबई (mumbai) के घाटकोपर (ghatkopar) पूर्व इलाके के रमाबाई नगर से दिल दहला देने वाली एक  सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां के प्रियदर्शनी नगर इलाके में पैसे की लेनदेन को लेकर एक महिला ने दूसरी महिला की हत्या कर दी, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली गयी। इन दोनों महिलाओं के बीच मात्र 5 हजार रूपये को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसका परिणाम एक महिला की हत्या के रूप में सामने आया.
पुलिस के मुताबिक प्रियदर्शनी झोपड़पट्टी में महज पांच हजार रुपए के लिए एक 51 वर्षीय महिला ने 30 वर्षीय महिला की घर में रखे बेलन से पीट पिटकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पंतनगर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला का नाम रेखा धोबी और मारने वाली महिला का नाम ममता उके है। रेखा के पति ने ममता से 5 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसको लेकर दोनो में जमकर झगड़ा हुआ और देखते ही देखते दोनों हाथापाई भी शुरू हो गई। जिसके बाद ममता ने सिलबट्टे और बेलन से रेखा पर कई वार किए. जिस से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में नजदीकी  अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ममता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

अन्य खबरे