Breaking News

वाराणसी में गिरफ़्तार हुआ आईएसआई का एक संदिग्ध एजेंट

20 Jan, 2020 906

संवाददाता/in24 न्यूज़.

वाराणसी एटीएस ने वाराणसी से एक संदिग्ध आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सैन्य परिसरों की तस्वीरें ली थीं और उन्हें पाकिस्तान भेज रहा था। संदिग्ध ने सीआरपीएफ की इमारतों की भी रेकी की थी। एटीएस अधिकारियों को राशिद के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी। राशिद उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का निवासी है। खुफिया दस्ते के अधिकारी और अन्य अधिकारी राशिद से पूछताछ कर रहे हैं। आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश एटीएस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। राशिद अहमद वाराणसी में बीएचयू के छित्तूपुर में रहकर अपने खूफिया ऑपरेशन को अंजाम दे रहा था। जानकारी के अनुसार, राशिद 2018 में कराची में रहने वाली अपनी मौसी के यहां गया था। इसके बाद वहां आईएसआई के संपर्क में आया। वह देश के महत्वपूर्ण स्थानों और सैन्य ठिकानों की तस्वीरें आईएसआई को भेजता था। वह पाकिस्तान के आईएसआई को महत्वपूर्ण सैन्य खुफिया सूचना देने में लगा हुआ था।

अन्य खबरे