शादी से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, तीन की मौत
15 Nov, 2021
677
संवाददाता/in24 न्यूज़।
ख़ुशी और उत्साह का मंज़र तब मातम में बदल गया जब नारनौल के गांव अघिहार में शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों की कार देर रात झगडोली नहर में गिर गई। कार में एक ही परिवार के 4 लोग सवार थे। रात को 13 वर्षीय लड़की जैसे-तैसे नहर से बाहर निकल गई। उसके माता-पिता और 7 वर्षीय भाई की डूबने से मौत हो गई। कार सवार मृतकों की खोज में पुलिस जुटी हुई है। अभी नहर में शवों की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में मातम है। मौके पर प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगी हुई है। हादसे के बाद कार को नहर से निकाल लिया गया है। आगे की कार्रवाई शुरू है।