Breaking News

सगाई से पहले हुआ दूल्हा गायब, सदमे में दुल्हन

23 Nov, 2023 508

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
ताजनगरी आगरा में ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र से सोमवार रात सगाई से करीब छह घंटे पहले दूल्हा गायब हो गया। लड़के वालों ने दूल्हे के अपहरण की जानकारी लड़की पक्ष के लोगों को दी तो उनके पैरों तले नीचे की जमीन खिसक गई। लड़की वालों ने साजिश के तहत दूल्हे को गायब करने का आरोप लगाया। बाद में कई घंटे चली पंचायत में कोई परिणाम नहीं निकला तो लड़की पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। मंगलवार सुबह वह एकता पुलिस चौकी पहुंच गए। मामला तूल पकड़ता देख दूल्हे के परिजनों ने दहेज में ली रकम लौटाने का आश्वासन दिया। मैनपुरी की रहने वाली युवती का रिश्ता दिसंबर 2022 में ताजगंज के एकता चौकी में रहने वाले लड़के से तय हुआ था। लड़का एक कंपनी में अकाउंटेंट है। लड़की वालों ने बताया कि 15 लाख रुपए में शादी की बात हुई थी। उन्होंने लड़के वालों को बुलेट बाइक के साथ ही दस लाख रुपये नकद, तीन लाख बैंक में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। सोमवार रात को लग्न सगाई और 24 नवंबर को शादी होनी थी, मगर दूल्हे के लापता होने से पूरा माहौल ही बदल गया।

अन्य खबरे