Breaking News

ससुराल में ससुर और साले ने की दामाद की जमकर धुनाई

24 Jun, 2022 687

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कहते हैं कि रिश्तों में दामाद का स्थान बेहद सम्मानजनक होता है, मगर कलयुग में इस रिश्ते का भी अपमान होने लगा है। पत्नी को लेने के लिए ससुराल आए युवक पर ससुर और साले ने हमला कर दिया। उन्होंने मछली काटने के हथियार से मारपीट की। घायल ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तोरवा क्षेत्र के महमंद लालखदान में रहने वाले वैभव निषाद ऑटो चालक हैं। उनका ससुराल लिंगियाडीह की पुरानी बस्ती में है। हाल ही में उनकी पत्नी संतोषी निषाद अपने मायके गई थीं। बुधवार को वैभव पत्नी को लेने के लिए ससुराल गए। रात 11 बजे वे ससुराल पहुंचे और संतोषी को घर चलने के लिए कहा। इसी बीच पीछे से आकर उनके ससुर परसराम ने उन्हें पकड़कर गाली-गलौज शुरू कर दी। उनके साले प्रमोद ने मछली काटने के हथियार से हमला कर दिया। मारपीट के बीच आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। हमले में घायल वैभव ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बता दें सुसराल में हुए इस घमासान के बाद इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

अन्य खबरे