Breaking News

साली पर दिल आया तो जीजा ने साढ़ू की हत्या कर दी

22 Feb, 2020 1016
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

इंसान कई बार अपने दिल पर काबू नहीं रख पाता और जब शादी शुदा होने के बावजूद उसका दिल किसी और पर आ जाए तब तय है कि सारा मामला उसके लिए घातक हो जाता है. एक ऐसा ही जीजा अपनी साली पर यूं फ़िदा हुआ कि वह अपनी साली को पाने के लिए बेचैन हो गया और जो उसे नहीं करना चाहिए था, वह हो गया. साली पर बुरी नजर रखनेवाले जीजा ने अपने साढ़ू की हत्या कर दी। हत्या के मामले में बेंगलुरू की पुलिस ने हैदराबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि हत्या की सुपारी के लिए कैब ड्राइवर को 15 लाख रुपये दिये थे। बीते एक साल से हत्या की कोशिश की जा रही थी और आखिरकार साढ़ू की हत्या कर दी। हत्या के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हत्या के लिए फेसबुक पर पोस्ट फोटो और व्हाट्सएप पर लोकेशन शेयर की गई। आपको बता दें कि बेंगलुरू में इस महीने के पहले सप्ताह में हुई एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लक्ष्मण कुमार की हत्या के मामले में बेंगलुरू की पुलिस हैदराबाद के मृतक के रिश्तेदार अन्य एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सत्यप्रसाद को गिरफ्तार कर साथ ले गई।

अन्य खबरे