Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सनी देओल के बंगले की अब नहीं होगी नीलामी, इस वजह से बैंक ने ऑक्शन का नोटिस लिया वापस

21 Aug, 2023 1294

संवाददाता/in24news 

सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी को लेकर नया अपडेट सामने आया है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है. इसकी वजह टेक्निकल बताई गई है. रविवार को खबर आई कि एक्टर ने बैंक से बड़ा अमाउंट लोन लिया था. जिसका उन्होंने भुगतान नहीं किया है. शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी को लेकर विज्ञापन निकाला था. सनी ने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था. इस लोन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित 'सनी विला' को मॉर्गेज पर दिया था. इसके बदले उन्हें बैंक को करीबन 56 करोड़ रुपये चुकाने थे. ये लोन और इसपर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने एक्टर की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया था. विज्ञापन के मुताबिक, सनी विला की नीलामी 25 सिंतबर को होनी थी. ऑक्शन के लिए बैंक की तरफ से प्रॉपर्टी की कीमत 51.43 करोड़ रखी गई थी. सनी देओल के मुंबई वाले बंगले की नीलामी रुकने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि तकनीकी कारण पर मुझे आश्चर्य हो रहा है. 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.