Breaking News

सिक्योरिटी गार्ड ने लूटे एटीएम के चार करोड़

14 Apr, 2021 864

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जिस सिक्योरिटी गार्ड को एटीएम की रखवाली के लिए रखा गया था, उसी ने चार करोड़ लूट लिए. बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एक्सिस बैंक से चार करोड़ रुपये की लूट मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में आरोपी के कब्जे से चोरी के पैसे भी बरामद कर लिए गए हैं। अब आरोपी सिक्योरिटी गार्ड से क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी चार करोड़ चार लाख रुपये की चोरी कर भागने वाले सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार को मंगलवार देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपित के पास से पुलिस टीम ने तकरीबन चार करोड़ रुपये बरामद भी किए हैं। चंडीगढ़ पुलिस आरोपित सिक्योरिटी गार्ड को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। बता दें कि बीते रविवार देर रात बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने नाइट ड्यूटी के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया था। एक्सिस बैंक में एक ट्रंक में पड़े कैश को सिक्योरिटी गार्ड चोरी कर फरार हो गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड ने रविवार देर रात करीब 2.50 बजे कटर से पहले कैश ट्रंक को काटा। उसके बाद उसमें से पूरा कैश लेकर फरार हो गया। ट्रंक में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये थे। आरोपित सिक्योरिटी गार्ड की पहचान मोहाली के फेज-8 के रहने वाले सुनील कुमार के तौर पर हुई। जोकि मूल रूप से पंचकूला जिले के मोरनी का रहने वाला है। सुनील पिछले लंबे अरसे से एक्सिस बैंक में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपित पर दस हजार इनाम की भी घोषणा की थी। संतोष की बात यह है कि चार करोड़ की बरामदगी कर ली गई है.

अन्य खबरे