Breaking News

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में साथी यात्री पर यात्री ने किया पेशाब

05 Mar, 2023 733

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट (american airlines flight) में न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक यात्री ने नशे में धुत होकर अपने साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। सूत्रों ने मीडिया को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या AA292 में घटी। यह फ्लाइट न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार रात 10:12 बजे यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड की थी। आरोपी कथित तौर पर अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है और नशे की हालत में सोते समय उसने पेशाब कर दिया था। यह किसी तरह लीक हो गया और एक साथी यात्री पर गिर गया, जिसने चालक दल से इसकी शिकायत कर दी। सूत्र ने बताया कि उस छात्र ने इस गंदी हरकत के लिए माफी मांगी, इसके बाद पीड़ित यात्री ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने से मना कर दिया क्योंकि इससे उसका करियर बिगड़ सकता था। हालांकि, एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी। एटीसी (ATC) ने सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्क कर दिया, जिन्होंने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे