Breaking News

कांदिवली पूर्व के एसआरए प्रकल्प में हुई धांधली - गोपाल शेट्टी

22 Oct, 2022 653

संवाददाता/ in24 न्यूज़।  

उत्तर मुंबई के अंतर्गत आने वाले दहिसर मनपा वार्ड क्रमांक 2 में पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा की ओर से भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उत्तर मुंबई के बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। और रिबन काटकर इस रंगोली प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन किया इस दौरान दहिसर विधानसभा क्षेत्र की बीजेपी विधायक मनीषा चौधरी समेत कई बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस रंगोली प्रतियोगिता के कार्यक्रम में मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के बाद बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने कांदिवली पूर्व में झोपडपट्टी पुनर्वसन योजना के तहत चल रहे विकास कार्य को लेकर एक बड़ा बयान दिया, जिसमें बीजेपी सांसद का कहना है कि सरकारी योजनाओं को गति इसलिए नहीं मिल पाती, चूंकि प्रशासनिक महकमे के कुछ तथाकथित भ्रष्ट अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं. वे बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते और सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि पैसा लेने के बाद भी उनका रवैया उदासीन और लापरवाह बना रहता है.  

अन्य खबरे