Breaking News

स्कूल टीचर की बेरहमी, पहाड़ा याद नहीं हुआ तो घंटो तक छात्र को पिटवाया

26 Aug, 2023 1974
संवाददाता/in24news 
 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. मंसूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल की टीचर तृप्ता त्यागी ने क्लास के एक बालक को दूसरे बालक से पीटने का मामला सामने आ रहा है. मामले में पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं तृप्ता त्यागी ने छात्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी बात पीड़ित के परिजनों से बताई जा रहीं है. बच्चे की गलती बस इतनी थी कि उसे पहाड़ा याद नहीं था. बच्चे की दुसरे छात्र से बेरहमी से हो रही पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वीडियो में एक टीचर बच्चों से एक मुस्लिम बच्चे को थप्पड़ मरवाती नजर आ रही है. साथ ही टीचर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रही है. इस घटना से लोग तो आक्रोशित हुए ही हैं साथ ही सियासी घमासान मच गया है. पीड़ित से पूछताछ करने के बाद उसने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई. जिसके बाद आरोपी टीचर का भी बयान सामने आया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बच्चे ने दिए बयान के मुताबिक, पीड़ित छात्र को पहाड़ा याद न होने के कारण टीचर ने सहपाठियों से कहकर उसे थप्पड़ मारने को कहा. उसके बाद करीब एक घंटे तक उस छात्र की बुरी तरह से पिटाई की. बच्चे के चचेरे भाई ने बताया कि वो किसी काम से स्कूल गया था. वहां उसने देखा कि टीचर अन्य बच्चों से उसके भाई की पिटाई कर रही थी. जिसके बाद वो डर गया और उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी. साथ ही वायरल वीडियो हाथ लगने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी.

 

अन्य खबरे