स्कूल में कॉकटेल डिनर करनेवाले चार गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
स्कूल जैसी पवित्र जगह में भी अपने शौक के लिए लोग काफी हद तक गिर जाते हैं। ऐसा ही एक कॉकटेल डिनर क मामला पुणे से सामने आया है। पुणे के खेड़ तहसील में एक स्कूल में कुछ शराबियों ने बहुत ही शर्मनाक काम किया है। खबर है कि खेड़ तहसील के तकलकरवाड़ी गांव में जिला परिषद स्कूल के परिसर में कुछ लोगों ने चिकन और शराब पार्टी की थी। स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा घटना की शिकायत दर्ज कराने के बाद खेड़ पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस निरीक्षक सतीश गुरव ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अनूप टकलकर, मयूर तकलकर, निखिल येओलाले और राजेश पवार हैं। कुछ ग्रामीणों के अनुसार तकलकरवाड़ी गांव के जिला परिषद स्कूल में पिछले कुछ दिनों से शराब, चिकन और मटन पार्टियां चल रही थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि तकलकरवाड़ी स्कूल एक आदर्श स्कूल है। यह स्कूल 100 साल पूरे कर रहा है। इस स्कूल ने गांव में कई मेधावी छात्र पैदा किए्। लेकिन उसी स्कूल में गांव के ही कुछ शराबियोेंं ने लॉकडाउन और छुट्टियों का फायदा उठाकर शराब का अपना अड्डा बना लिया था। स्कूल परिसर में चिकन, मटन और शराब पार्टी हो रही थी। शराबियों ने चिकन और मटन पकाने के लिए ईंट का चूल्हा भी लगाया था। पुलिस द्वारा 4 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद स्कूल परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, गिलास, चिकन और मटन की हड्डियों को जब्त कर लिया है। स्कूल जैसे ज्ञान के मंदिर में इस तरह की घटनाओं का अंजाम देना चरों का आख़िरकार भारी पड़ ही गया।