Breaking News

हीरोइन बनने के नाम पर लड़की ने खोई इज़्ज़त और दौलत

26 Sep, 2021 942

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज कब कौन और कहां भरोसा तोड़ दे, यह नहीं कहा जा सकता! यूट्यूब और टिकटॉक पर वीडियो बना कर सैकड़ों की संख्या में फॉलोअर बनाने वाली युवती को दिव्यांश तिवारी ने बॉलीवुड में काम दिलाने का भरोसा दिया था। हीरोइन बनने की चाह में युवती आसानी से दिव्यांश पर भरोसा कर बैठी। फिल्मी दुनिया का सफर तय करने के एवज में दिव्यांश ने युवती से जबरन संबंध बनाए। दो साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रहने के बाद युवती की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ इन्दिरानगर कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक बनारस निवासी युवती टिकटॉक पर वीडियो बनाती है। बीते कुछ सालों से वह मुम्बई के कांदिवली में रह रही थी। टिकटॉक पर वीडियो अपलोड करने के साथ ही युवती गाना भी गाती है। इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान इन्दिरानगर मानस सिटी निवासी दिव्यांश तिवारी उर्फ राजेंद्र से हुई, जो प्रोड्यूसर होने का दावा करता था। आरोपी ने युवती को बताया कि उसका प्रोडक्शन हाउस है। इसके अलावा भी कई व्यापार हैं। युवती को प्रभावित करने के लिए शुरू में दिव्यांश उसके लिए गिफ्ट लाने के साथ ही अच्छे होटलों में ले जाता था। दिव्यांश की दिखाई चकाचौंध में युवती बुरी तरह फंस गई थी। पीड़िता के मुताबिक वह लोग लॉकडाउन के दौरान किराए के मकान में लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान ही आरोपी ने कई बार जबरदस्ती संबंध बनाए जिसके कारण युवती गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि गर्भ ठहरने की बात पता चलने पर कुछ दिन तक दिव्यांश शादी करने की बात कहता रहा। फिर धोखे से युवती का गर्भपात करा दिया जिसके कारण युवती की तबीयत बिगड़ गई थी। युवती के मुताबिक यूट्यूब और टिकटॉक पर उसके काफी फॉलोअर थे। जो वीडियो को देखने के बाद उसे लाइक और शेयर करते थे। फॉलोअर्स की बढ़ती संख्या और लाइक मिलने के आधार पर ही यूट्यूब और टिकटॉक की तरफ से उसे रुपए दिए जाते थे। पीड़िता के मुताबिक उसने वीडियो के जरिए करीब 25 लाख रुपए जमा किए थे। आरोप है कि दिव्यांश ने फिल्म में बनाने की बात कहते हुए युवती से 20 लाख रुपए भी लिए थे। युवती ने पुलिस को बताया कि वह गाने भी गाती है। ऐसे में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए एक मैच के दौरान भी प्रस्तुति दे चुकी है। इन्दिरानगर थाने में मुकद्दमा दर्ज कराते हुए युवती ने दिव्यांश की दो बहनों पर भी आरोप लगाया है। उसके मुताबिक बहनों को भाई की करतूत पता थी। इसके बाद भी वह लोग दिव्यांश का साथ देती रहीं। पीड़िता के शादी का दबाव बनाने पर दिव्यांश की बहनों ने राजनैतिक पहुंच होने की बात कहते हुए धमकी दी थी। इंस्पेक्टर इन्दिरानगर रामफल प्रजापति के मुताबिक युवती की तहरीर पर धोखाधड़ी, दुराचार और गर्भपात कराने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें कि स्वार्थ और लालच की वजह से अच्छे खासे रिश्तों पर ग्रहण ग्रहण लगन तय है।

अन्य खबरे