Breaking News

होमगार्ड के बेटे की हत्या

20 Oct, 2019 1100

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बिहार में क्राइम की बहार बढ़ती जा रही है. यही कारण है कि सुशासन बाबू नीतीश कुमार के बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस बार इन अपराधियों का शिकार बना है एक होमगार्ड का बेटा. बंदूकधारी अपराधियों मे होम गार्ड के बेटे को सरेराह 7 गोलियां मारीं और इसके बाद फरार हो गए. अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलने पर टाउन डीएसपी राम नरेश पासवान और सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह तत्काल एसकेएमसीएच पहुंचे और मामले में छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड जवान प्रमोद कुमार राय अहियापुर थाने में तैनात हैं. होमगार्ड जवान प्रमोद राय का बेटा सुजीत अपने पिता को खाना देने के लिए बीती रात घर से अहियापुर थाने गया था. जब वह खाना देकर घर लौट रहा था, उसी वक्‍त अहियापुर के आनंद विहार कॉलोनी में उनके घर से लगभग 400 मीटर पहले ही घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया और उसे सिर पर गोली मार दी. इसके बाद हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले. सुजीत को 7 गोलियां लगने की बात कही जा रही है. इसकी सूचना गश्ती में तैनात होमगार्ड जवान प्रमोद राय को उनके अधिकारी से मिली.

अन्य खबरे