Breaking News

होली के दिन पटना में छात्र नेता की हत्या

11 Mar, 2020 981

संवाददाता/in24 न्यूज़.
होली  के दिन जहां पूरा देश होली की खुमारी में था, वहीं पटना में होली के मौके पर सनसनीखेज हत्या मामले में 27 वर्षीय छात्र नेता कन्हैया कौशिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शास्त्री नगर थानांतर्गत पटेल नगर में वारदात को अंजाम दिया गया। कन्हैया कौशिक सत्ताधारी जदयू के यूथ विंग के पूर्व महासचिव थे। जानकारी के मुताबिक हत्यारों ने कौशिक को होली खेलने के बहाने घर से बाहर बुलाया और गोली मार दी। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि ये आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। कन्हैया कौशिक व्यक्तिगत तौर पर अनबन के कारण बदमाशों के निशाने पर थे।

अन्य खबरे