Breaking News

होशियारपुर में बहू ने सास-ससुर को ज़िंदा जलाया

02 Jan, 2022 905

संवाददाता/in24 न्यूज़।
एक बड़ी पुरानी और चर्चित कहावत है कीप्यार अंधा होता है! पंजाब के टांडा (होशियारपुर) के गांव जाजा में हुए दोहरे कत्लकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासा यह है कि बहू ने अवैध संबंधों में रोकटोक के चलते सास-ससुर को जिंदा जला दिया। मृतकों के नाम मनजीत सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत काैर हैं। इन दोनों के शव कल जली हालत में मिले थे। पहले तो दोनों की बहू मनजीत कौर ने बताया था अज्ञात तीन लोगों ने उसे कुर्सी से बांधकर उसके सास-ससुर को जिंदा जला दिया लेकिन जांच के दाैरान नई कहानी सामने आई। दरअसल मनजीत सिंह का पुत्र रविंदर जोकि पुर्तगाल में सैटल है (इनदिनों गांव आया हुआ है) ने पुलिस को बताया कि वह शादी के तुरंत बाद विदेश चला गया था। थोड़ी दिनों बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर काफी देर तक बातें करती है। इसको लेकर रविंद्र ने मनजीत कौर ऐसा करने से मना भी किया था, पर मनजीत कौर नहीं मान रही थी। इसको लेकर मनजीत और उसमें कई बार विवाद भी रहा। मनजीत अपने पिता निशान सिंह के साथ उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकियां देती थीं। इसी कलह के कारण रविंदर 7 दिसंबर 2021 को भारत लाैट आया। गत रात वह अपने दोस्त के साथ कहीं गया था और उसे वारदात की जानकारी मिली। ऱविंद्र ने कहा कि उसकी पत्नी ने ही इस वारदात को अंजाम देकर सारा ड्रामा रचा। वहीं पुलिस ने रविंद्र के बयान पर मनजीत काैर, निशान सिंह समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि अवैध संबंधों की वजह से अच्छा-ख़ासा घर खत्म हो जाता है।

अन्य खबरे