ज़मीन विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
ज़मीनी विवाद हमेशा खतरनाक माना गया है और इसमें कई बार लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है. गौरतलब है कि जबलपुर में जमीनी विवाद पर कांग्रेस नेता के सिर में सगे चाचा-भतीजे ने कई राउंड गोलियां दागकर हत्या कर दी गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है. हालात को काबू में कर मामले की जांच की जा रही है. वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोहलपुर थानांतर्गत अमखेरा बस्ती नम्बर दो में 8 हजार वर्गफीट जमीन के विवाद में कांग्रेस नेता की सगे चाचा व भतीजे ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. प्रॉपर्टी को लेकर दोनों पक्षों में कोर्ट में भी मामला लम्बित था. गुरुवार 31 अक्टूबर शाम को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. आज सुबह 10 बजे के लगभग भरत कुशवाहा (38) घर पर मौजूद थे, तभी उनके चाचा राजाराम अपने बेटे संदीप के साथ पहुंचे और भरत के सिर में गोली उतार दिया. उसे गम्भीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में राजाराम को हिरासत में ले लिया है. मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं.