Breaking News

ज़मीन विवाद में 11 की हत्या

18 Jul, 2019 1167

संवाददाता/in24 न्यूज़।

उत्तर प्रदेश में ज़मीन के मामले मैं 11 लोगों की हत्या कर दी गई है. गौरतलब है कि सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए आपसी विवाद में जमकर खूनी संघर्ष हुआ था जिसमे 11 लोगों की जान चली गयी तो वहीं 29 घायल हो गए और अब उस गांव में चारों तरफ सन्नाटा और सिर्फ महिलाओं के रोने की आवाज सुनाई दे रही है. आस पास के गांव में भी सन्नाटे के अलावा कुछ नहीं है लोग घर से निकलने से भी डर रहे हैं. सोनभद्र में खूनी संघर्ष होने के बाद घोरावल कोतवाली इलाके के सभी गांव सकते में हैं. जिन परिवारों ने अपने मुखिया या अपनी घर की महिलाओं को खोया है उनका रो-रो कर बुरा हाल है.  आलम ये है की उनके मुंह से आवाज तक बड़ी मुश्किल से निकल रही है. ग्रामीण बता रहे हैं की जब यहाँ जमघट लगना कल सुबह शुरू हुआ तो हमने पुलिस को फोन भी किया पर कोई यहाँ आया ही नहीं. जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है उनकी चीख पुकार से पूरा गांव गमगीन है.

अन्य खबरे