Breaking News

तीन बच्चे पैदा करने के बाद प्रेमी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

04 Jul, 2021 804

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज के दौर में कुछ भी हो सकता है! यूपी से 14 साल पहले भगाकर लाई गई महिला ने अपने प्रेमी के तीन बच्चों को जन्म दिया, प्रेमी के साथ भागने के दौरान खुद की उम्र 14 वर्ष बताते हुए उस प्रेमी को पति मानने से इंकार कर दिया। साथ ही प्रेमी पर 14 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दे दी। शहर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण, बंधक बनाने, छह पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला माउ उत्तर प्रदेश निवासी 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2007 में चम्पारण बिहार निवासी सुमन उसका अपहरण कर भगत सिंह कालोनी नरवाना ले आया था। उस दौरान उसकी उम्र 14 वर्ष थी। तभी से सुमन उसका यौन शोषण करता आ रहा है। हालांकि 14 साल प्रेमी के साथ रहने के दौरान महिला ने उसके तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला ने आरोप लगाया कि सुमन ने उसके साथ कभी शादी नहीं की। जिस समय उसका अपहरण किया वह नाबालिग थी। अब वह सुमन के साथ अपने रिश्ते को नहीं मानती। महिला ने आरोप लगाया कि सुमन अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। जिसके चलते वह घर छोड़कर चली गई। महिला की शिकायत पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने सुमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर थाना नरवाना की जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। साथ ही बताया कि उसका अपहरण किया गया था, उस दौरान वह नाबालिग थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे