Breaking News

बच्ची के साथ अश्लील हरकत करनेवाला आरोपी मुंबई में गिरफ़्तार

24 Jun, 2019 1379

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

 

आजकल लगातर देश के अलग-अलग हिस्सों से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घिनौने कृत की घटनाएं सामने आ ही जाती हैं. नया मामला महाराष्ट्र के मुंबई से है जहां एक 10 साल की लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. 27 वर्षीय आरोपी का नाम रईस अहमद बताया जा रहा है. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई के गोवंडी में यह आरोपी लड़की के पड़ोस में रहता था. बताया गया कि जब आरोपी युवक नाबालिग के साथ अश्लील हरकर कर रहा था तब किसी ने इस कुकृत्य को मोबाइल में कैद कर लिया. इसके बाद घर वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है लेकिन पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपी ने किसी और नाबालिक बच्चियों के साथ ऐसा घिनौना काम तो नहीं किया. वहीं वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह आरोपी रईस अजमद खान बच्ची को पैसे देकर बरगलाने की कोशिश कर रहा है.

अन्य खबरे