Breaking News

झारखंड से आकर मुंबई की बेस्ट बस में मोबाइल की चोरी करने वाला गिरफ्तार

21 Apr, 2025 221

कोमल सिंह, संवाददाता/in24 न्यूज़।

झारखंड से मोबाइल चोरी करने के लिए आने वाले आरोपी ने जैसे ही मुंबई में कदम रखा पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी चर्चगेट स्टेशन पर मोबाइल चोरी में करने में विफल होने के बाद मेट्रो बस स्टॉप पर पहुंचा था। जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी पर मुंबई समेत नवी मुंबई और पुणे में भी कई एफआईआर दर्ज है।आरोपी को आझाद मैदान पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसने भीड़भाड़ वाली बस में एक व्यक्ति का आईफोन 15 प्लस चुराया था। घटना 4 जनवरी 2025 को शाम के वक्त की है, जब वासुदेव बलवंत फडके बस स्टॉप के पास शिकायतकर्ता के जेब से मोबाइल निकाल लिया गया था।शिकायतकर्ता संजय कुमार (39), अंधेरी वेस्ट में रहते हैं, अपने परिवार के साथ चर्चगेट की ओर जा रहे थे। वे मेट्रो के पास से बस नंबर 6362 में सवार थे। फोन पर बातचीत के बाद उन्होंने अपना आईफोन 15 प्लस अपनी पैंट की जेब में रखा था। मेट्रो बस स्टॉप पर उतरने के बाद उन्होंने पाया कि उनका मोबाइल चोरी हो चुका है। पुलिस ने जब बस का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल चुराते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 302(2) के अंतर्गत केस दर्ज किया। 
        गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 19 अप्रैल 2025 को आरोपी हसमत जाकुवा शेख (25) को मेट्रो के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले वह चर्चगेट स्टेशन गया, जहां पुलिस खड़ी थी, तब उसने अपना टार्गेट बदल दिया और मेट्रो बस स्टॉप पर चोरी करने पहुंच गया। ऑपरेशन को अंजाम देने में एपीआई लीलाधर पाटील और उनकी टीम, ने अपराध को सुलझाया है।

अन्य खबरे