Breaking News

आज रात चांद पर उतरेगा चंद्रयान-2

06 Sep, 2019 2564
संवादददाता/in24 न्यूज़.  
चांद पर आज रात चंद्रयान-2 उतरेगा। देश के लिए आज बहुत ही बड़ा दिन है. आज रात चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा. इसके साथ ही भारत अंतरिक्ष में इतिहास रच देगा. भारत के लोग इस सॉफ्ट लैंडिंग का गवाह बनने के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं. अगर विक्रम लैंडर की यह सॉफ्ट लैंडिंग कामयाब रहती है भारत ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा.
इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन ने यह कारनामा किया है. इसके साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश भी बन जाएगा. आज रात के दूसरे पहर यानि शनिवार तड़के एक से दो बजे के बीच विक्रम लैंडर चांद पर उतरने के लिए नीचे की ओर चलना शुरू करेगा. इसके बाद रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा. पीएम मोदी इस लम्हे को देखने के लिए खुद भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO के बेंगलुरु केंद्र में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी के साथ 60-70 स्कूली बच्चे भी इस गौरव का गवाह होंगे. ये बच्चे देश भर से क्विज प्रतियोगिता के जरिए चुने गए हैं जो लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के लिए मौजूद रहेंगे.

अन्य खबरे