Breaking News

किसान अब ड्रोन से कर पाएंगे खाद का छिड़काव

18 Jul, 2019 2802

संवाददाता/in24 न्यूज़।

समस्याओं और परेशानियों से घिरे देश के किसानों के लिए एक बहुत सुखद खबर है कि अब वे ड्रोन से खेत में खाद का छिड़काव कर सकेंगे. गौरतलब है कि देश के किसानों के लिए आईआईटी कानपुर की नई खोज नया वरदान लेकर आई है. यहां के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एग्रो हेलिकॉप्टर ड्रोन बनाया है, जो फसलों को खराब होने से तो बचाएगा ही, साथ ही में आवारा जानवरों से खेतों में खड़ी फसलों की रक्षा भी करेगा. भारत के अन्नदाताओं को अब कीड़ों से खराब होने वाली अपनी फसल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. क्योंकि आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों की नई तकनीक किसानों के लिए किसी देवदूत से कम साबित नहीं होगी.

अन्य खबरे