जोमाटो हुआ हैक
18 May, 2017
3508
ब्यूरो रिपोर्ट/ in24 न्यूज़, लखनऊ
भारत की सबसे मशहूर रेस्टॉरेंट गाइड साइट जोमाटो हुई हैक। जी हां, जोमाटो के तक़रीबन 1.2 बिलियन यूज़र्स थे जिनमें से जोमाटो के 17 मिलियन यूज़र्स का डाटा उन्ही के डेटाबेस से चोरी हुआ था। कंपनी के अनुसार यूजर्स के यूजर्सनेम और हैश्ड पासवर्ड की जानकारी हैकरों ने चुरा ली थी।
[caption id="attachment_1843" align="alignnone" width="300"]
Zomato Hacked[/caption]
Zomato Hacked[/caption]
रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स के डेटा को चोरी करने के बाद उसे ऑनलाइन बेचा जा रहा है। जोमाटो साल 2015 में भी हैकिंग का शिकार हो चुका है। फिलहाल जोमाटो ने हैकिंग से प्रभावित सभी यूजर्स के पासवर्ड बदल दिए हैं और उन्हें कंपनी के ऐप और वेबसाइट से लॉग आउट कर दिया है। कंपनी अपने ऐप और वेबसाइट को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए नए कदम उठा रही है। कंपनी ने इस बात की भी आशंका जतायी है कि हैकिंग में कंपनी के अंदर के किसी शख्स का हाथ हो सकता है।
जोमाटो एक रेस्टॉरेंट सर्च और डिस्कवरी साइट है जो साल 2008 में दीपिंदर गोयल और पंकज चड्डा के द्वारा शुरू की गयी थी। वर्तमान में जोमाटो कुल 23 देशो में संचालित है जिनमे इंडिया, यूके, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, न्यू ज़ीलैण्ड, मलेशिया, तुर्की जैसे देश शामिल है। यह वेबसाइट उन रेस्टॉरेंट के बारे में लोगों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाता है जिनकी खुद की कोई वेबसाइट नहीं है।
Read Technology News in Hindi.