Breaking News

प्ले-स्टोर से गूगल ने किए 29 एप्स  डिलीट

15 Oct, 2019 2432

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज की तारीख में गूगल ने अपना साम्राज्य इतना अधिक फैला दिया है कि  जानकारी के लिए आश्रित हो चुके हैं. ऐसे में गूगल ने अपने 29 ऐप्स को हटा दिया है. गौरतलब है कि गूगल ने एक बार फिर से अपने प्ले-स्टोर से 29 एप्स को डिलीट किए हैं. खास बात यह है कि गूगल ने जिन एप्स को प्ले-स्टोर से रिमूव किए हैं उन्हें एक करोड़ से अधिक बार डाउनलोड्स किया गया है. प्ले-स्टोर पर मौजूद इन एप्स के बारे में साइबर सिक्योरिटी और एंटी वायरस तैयार करने वाली कंपनी क्विक हील ने दी है. क्विक हील के मुताबिक ये सभी हिड्दाद कैटेगरी वाले थे यानी फोन में इन एप्स के आइकन आपको नजर नहीं आएंगे. ये एप्स फोन की होम स्क्रीन पर शॉर्टकट आइकन बनाते हैं. यूजर्स ही कोई यूजर एप के शॉर्टकट आइकन पर क्लिक करता है तो उसे फुल स्क्रीन पर विज्ञापन दिखता था. अन्य 5 ऐप्स एडवेयर हैं जो विज्ञापन देखने के दौरान इंस्टॉल हो जाते हैं.

अन्य खबरे