Breaking News

आरे कॉलोनी में तेंदुए का आतंक, 28 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने किया हमला

12 Nov, 2022 742

संवाददाता/ in 24 न्यूज़।  
मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव पूर्व के आरे कॉलोनी इलाके में एक बार फिर तेंदुए ने रास्ते पर चल रही महिला पर हमला बोला है। ताजा मामला आरे कॉलोनी के आदर्श नगर इलाके में तेंदुए ने एक 28 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  महिला का नाम संगीता गुरव बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार शाम की है तेंदुए ने संगीता पर घात लगाकर तब हमला किया जब वह अपने घर जा रही  थीं। तेंदुए के हमले में संगीता के सिर पर गहरी चोट आई है। फिलहाल उनका जोगेश्वरी के ट्रामा केयर अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरे कॉलोनी में इससे पहले दिवाली  के दिन यूनिट नंबर-15 में एक तेंदुए ने डेढ़ साल की बच्ची पर हमला कर दिया था, जिससे बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची अपनी मां के साथ घर से दीया जलाने के लिए निकली थी। तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बाद में उसका शव जंगल में मिला था। इस घटना के बाद बोरीवली वन विभाग की टीम हरकत में आई थी और पिंजरा लगाकर दो तेंदुओं को पकड़ लिया था। वन विभाग के अधिकारी के अनुसार तेंदुओं को कैद करने के लिए प्रमुख स्थानों पर पिंजड़े लगाए गए है और क्षेत्र में लगे 30 सीसीटीवी कैमरों के जरिए उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद तेंदुए के महिला पर हमला करने से नागरिकों में भय का माहौल है।

अन्य खबरे