Breaking News

इमारत में आग लगने से मुंबई में बुजुर्ग महिला की मौत

11 Nov, 2023 645

संवाददाता/in24 न्यूज़.
धनतेरस के मौके पर शुक्रवार देर रात उपनगरीय मुंबई की एक इमारत के एक फ्लैट में आग लगने से 95 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। यह जानकारी मुंबई महानगरपालिका (BMC) आपदा नियंत्रण ने दी है। विले पार्ले ईस्ट उपनगर में 12 मंजिला विले ग्रैंड रेजीडेंसी की दूसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 201 में रात करीब आठ बजे आग लगने की सूचना मिली। आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। जिससे फ्लैट में फर्नीचर, फिटिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए। जलते हुए फ्लैट के अंदर फंसी एक महिला को पुलिस आर.एन. कूपर अस्पताल ले गई, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान हर्षदा जे. पाठक के रूप में हुई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और इसके कारणों की जांच जारी है।

अन्य खबरे