Breaking News

कांदिवली में आदित्य ठाकरे ने ड्रीम पार्क और सेल्फी पॉइंट का किया उद्घाटन

09 Dec, 2021 1525

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (aditya thackeray) द्वारा कांदिवली पूर्व के लोखंडवाला इलाके में बनाये गए नए ड्रीम पार्क (dream park) और सेल्फी पॉइंट (selfie point) का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे, शिवसेना विधायक विलास पोतनीस समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक और नगरसेवक मौजूद रहे. आदित्य ठाकरे ने ड्रीम पार्क के साथ-साथ कोरोना (coronavirus) के नए वेरिएंट पर भी अपनी बात रखी. 

आपको बता दें मुंबई के वार्ड क्रमांक 25 की नगरसेवक माधुरी योगेश भोईर पिछले कई अरसे से प्रयासरत थी, जिस पर अपनी मुहर लगाते हुए राज्य सरकार ने ड्रीम पार्क के उनके सपने को साकार कर दिया। 

इसके अलावा आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के नए संस्करण ओमीक्रॉन के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं. सबसे अधिक केस मुंबई और उससे सटे आसपास के इलाकों से सामने आ रहे हैं. इससे मुंबई पर भी ओमीक्रॉन का खतरा मंडराने लगा है. बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है. हालांकि सरकार की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाने के दावे भी किये जा रहे हैं.  कांदिवली पहुंचे आदित्य ठाकरे ने मुंबई वासियों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना के लिए सरकार द्वारा बनाए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन करें। मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

अन्य खबरे