Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

गोवा में क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी में आधी रात के बाद तेज आवाज में गाने पर प्रतिबंध

17 Dec, 2022 1243

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी के दौरान गोवा सरकार (Government of Goa) ने आधी रात के बाद तेज आवाज में गाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक़ सरकार ने कुछ खास दिनों में सुबह 6 बजे तक संगीत की अनुमति देने वाले पहले के कानून को वापस लिया है। अब इस फैसले के बाद क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों से पहले सैकड़ों होटलों, रिसॉर्ट्स और पार्टी स्थलों की योजनाओं को खतरे में डाल दिया है। तटीय राज्य के लिए ये सीजन सबसे ज्यादा खास होता है। इससे पहले कुछ त्योहारों पर लाउडस्पीकर की अनुमति लेने के बाद सुबह छह बजे तक अनुमति दी जाती थी। ताजा फैसले के मुताबिक अब रात 12 बजे तक की अनुमति होगी। सामान्य दिनों में रात 10 बजे लाउड म्यूजिक बंद करना होता है। सरकार ने खास त्योहारों की संख्या भी घटा दी है। गोवा सरकार ने गुरुवार की शाम आदेश निकालकर अपने 10 फरवरी 2022 को जारी आदेश को बदल दिया, जिसमें साल के 17 दिनों के दौरान पूरी रात म्यूजिक बजाने की छूट दी गई थी। यह कदम बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी के बाद किया गया। इसमें कहा गया था कि सरकार ये सुनिश्चित करे कि देर रात तक पार्टियों में शोर शराबा होने से ध्वनि प्रदूषण नहीं होता था। फिलहाल, गोवा जाकर पार्टी करने वालों को निर्णय लेना होगा कि बिना शोर शराबे के उन्हें पार्टी करनी है या नहीं!

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.