Breaking News

ठाणे के कल्याण नाका में लगी आग, 3 गोदाम में रखे सामान जलकर हुए राख

08 Feb, 2022 1034

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

ठाणे में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, ठाणे के कल्याण नाका में स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जिस गोदाम में आग लगी, उस में बड़े पैमाने पर कपड़े के टुकड़े रखे हुए थे, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह गोदाम कल्याण नाका क्षेत्र के खोखा कंपाउंड में स्थित है. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर भिवंडी दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया। 

सुबह के समय लगी इस भीषण आग से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. जब तक इस उग्र होती आग पर काबू पाया जाता कि तब तक एक के बाद एक तीन गोदाम इस भीषण आग की चपेट में आ गए और पूरी तरह से जलकर खाक हो गए. आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मियों की टीम ने 3 घंटे के भीतर इस भीषण आग पर काबू पा लिया। आग कैसे लगी, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. सबसे ज्यादा गनीमत इस बात की रही कि, इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई, सिर्फ गोदाम में रखी गई कपड़े की चिंदी जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. आग से उठने वाले धुएं के गुबार से पूरा इलाका सराबोर हो गया, लेकिन 3 घंटे की कड़ी जद्दोजहद के बाद दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह शांत कर दिया, जिसके बाद कूलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई. फिलहाल आग कैसे लगी, इसकी जांच जारी है.

अन्य खबरे