Breaking News

दिल्ली में अकेले ड्राइविंग करने पर भी मास्क लगाना ज़रूरी

07 Apr, 2021 1263

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की  राजधानी दिल्ली भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से परेशान है. इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने को लेकर सख्ती बरती जा रही है. इसी कड़ी में आज दिल्ली हाईकोर्ट ने अकेले ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति के लिए भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि मास्क एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है जो कोरोना को फैलने से रोकता है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी या उससे ज़्यादा चल रहा है. दिल्ली सरकार अस्पतालों में बेड बढ़ा रही है, पिछले तीन दिन में 2,000 से ज़्यादा बेड बढ़ चुके हैं, आने वाले दो-तीन दिन में 2,000-2,500 बेड और बढ़ जाएंगे. अकेले ड्राइविंग करते समय मास्क न पहनने के जुर्माने के मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि भले ही आप कार में अकेले हों, मास्क पहनने पर आपत्ति क्यों? यह आपकी अपनी सुरक्षा के लिए है. बता दें कि दिल्ली में लोग कोरोना की वजह से परेशान हैं.

अन्य खबरे