Breaking News

पवई के डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर पार्क सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण

11 Mar, 2024 1247
संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर पूर्व मुंबई के बीजेपी सांसद मनोज कोटक के प्रयासों के बाद पवई के डॉ बाबासाहेब आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डाॅ. बाबा साहेब आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। पिछले कई वर्षों से डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। सांसद मनोज कोटक ने इस पर विशेष ध्यान दिया और फंड स्वीकृत किया। उद्घाटन कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, पूर्व नगरसेवक श्रीनिवास त्रिपाठी, म्हाडा अधिकारी शशिकांत जोगन, विलास सोहनी, प्रकाश बाबा बि-हाड़े, अनिल लोखंडे, प्रकाश कांबले, अमोल मोरे, सचिन कांबले, किरण कांबले, सुमित जाधव, विजय भिडे, विजय सैनी, शंकर सुतार , सचिन बि-हाडे, नीलेश वाघमारे, शशिकांत कांबले, तानाजी सूर्यवंशी, देवानंद दवंडे, साधन गायकवाड, प्रकाश कुरे, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
 

अन्य खबरे