Breaking News

बिना इजाजत सोसाइटी में जानवर की कुर्बानी देना गलत : बॉम्बे हाई कोर्ट

29 Jun, 2023 1213
संवाददाता/in24news
 

मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित हाउसिंग सोसाइटी में कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक अहम निर्देश दिया है. कोर्ट ने इसी तरह के एक मामले की सुनवाई के दौरान निर्देश दिया कि बिना इजाजत सोसाइटी में जानवर की कुर्बानी पूरी तरह गलत है. हाई कोर्ट की स्पेशल बेंच ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि बिना इजाजत सोसाइटी में जानवर की कुर्बीनी देना गलत है और ऐसा करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार और महानगरपालिका प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने यह निर्देश मीरा रोड स्थित हाउसिंग सोसाइटी मामले में नहीं दिया है. यह मामला मुंबई की एक दूसरी सोसाइटी से जुड़ा हुआ है. जिसमें जैन समुदाय के लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. दरअसल नाथानी बिल्डिंग में कुर्बानी के लिए 60 बकरे लाए गए थे. जैन समुदाय के लोगों ने इस कुर्बानी पर रोक लगाने के लिए यह याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता के वकील ने सोसाइटी परिसर में बकरे की कुर्बानी का विरोध करते हुए कोर्ट में यह याचिका दायर की. कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस और बीएमसी को निर्देश दए हैं. इसमें कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि सोसाइटी की परमिशन के बिना परिसर में जानवरों की कुर्बानी देना गलत है. अगर कहीं ऐसा किया जा रहा है तो प्रशासन इसमें हस्तक्षेप करे और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे.

अन्य खबरे