Breaking News

मुंबई के गैलेक्सी होटल में आग का तांडव, 3 की मौत

27 Aug, 2023 601

संवाददाता/in24न्यूज 

मुंबई में सांताक्रुज के गैलेक्सी होटल में आग लग गई है. आग दोपहर एक बजे लगी है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. आग में झुलसने से अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और अभी भी होटल को खाली कराने की कोशिश में जुटी है. घटनास्थल से एक वीडियो सामने है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल गैलेक्सी के बाहर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं. होटल में किस वजह से आग लगी है, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है. जानकारी के मुताबिक जैसे ही होटल में लोगों को आग लगने की सूचना मिली वैसे ही भगदड़ की स्थिति हो गई थी. लोग तेजी से इधर उधर भागने लगे. तेजी से अलार्म बजाकर होटल को खाली करवाया गया.

अन्य खबरे