Breaking News

मुंबई के जीएसटी भवन में लगी आग

17 Feb, 2020 3141

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित आठ मंजिला जीएसटी भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए 15 दमकल गाड़ियों को लगाया गया है. फिर भी ऊपरी दो मंजिलों से घना धुंआ निकल रहा है. बीएमसी डिजास्टर कंट्रोल ने कहा कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है. बिल्डिंग में कई लोग फंसे भी बताए जा रहे हैं. उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. बायकुला फायर ब्रिगेड के अनुसार, उन्हें दोपहर 12.48 बजे आग लगने की सूचना मिली. मौके पर 15 वाॅटर टैंकर और 5 फायर इंजन को रवाना किया गया. दमकल विभाग ने बताया कि यह लेवल-3 की आग है. डिप्टी सीएम अजित पवार इमारत में राकांपा की बैठक में मौजूद थे. दरअसल, जिस मंजिल पर आग लगी है, वहां जीएसटी दफ्तर का सर्वर रूम था.

अन्य खबरे