Breaking News

पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के समर्थन में आए सचिन

21 Mar, 2020 1047

संवाददाता/in24 न्यूज़.    

पूरी दुनिया कोरोना के घेरे में फंसती हुई नज़र आ रही है. आज इस महामारी के आगे मानव कुस्त को आसक्त मान रहा है. बहरहाल, इससे बचने के लिए लगातार जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं. अब क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी प्रधानमंत्री द्वारा जनता कर्फ्यू के समर्थन में आए है. पीएम मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए कहा था कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू होगा और सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक यह लागू रहेगा। पीएम मोदी के इस संदेश का बहुत लोग समर्थन कर रहे है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने भी पीएम मोदी के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जनता कर्फ्यू' को कोरोनावायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए उठाया गया सही कदम बताया है। सचिन ने ट्विटर पर लिखा, 'जनता कर्फ्यू सही कदम है, जिससे हम इस दौरान किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहेंगे। पीएम मोदी ने सही कहा कि हम सभी को मिलकर कोविड-19 के खिलाफ गंभीरता से लड़ना होगा। हम अपना काम करें और घर में रहकर खुद को सुरक्षित रखें।'

अन्य खबरे