Breaking News

मुंबई पर मंडराया आतंकी हमले का ख़तरा

27 Oct, 2020 1649

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकी हमले की आशंका के बाद 144 धारा लागू कर दी गई है. इसके मद्देनज़र पुलिस ने कई कामों पर पाबंदी लगा दी है. मुंबई में बड़े आतंकी हमले की आशंका के चलते मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है. खुफिया एजेंसियों ने भी देश की आर्थिक राजधानी में बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई है. खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले 30 दिनों में मुंबई में ड्रोन से, रिमोट कंट्रोल माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट से, एरियल मिसाइल्स से अथवा पैरा ग्लाइडर्स से आतंकी हमला किया जा सकता है. खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी में बताया कि त्योहारों की वजह से बाजारों में भीड़-भाड़ होने वाली है, इसे आतंकी संगठन मौके की तरह देख रहे हैं. खुफिया एजेंसियों ने आशंका जाहिर किया है कि आतंकी संगठन किसी खास वीआईपी लोकेशन को निशाना बना सकते हैं. इस वजह से पुलिस ने ड्रोन, लाइट एरक्राफ्ट्स, पैरा ग्लाइडिंग्स पर 30 दिनों की पाबंदी लगा दी है. पुलिस के अनुसार, मुंबई में ये पाबंदी 30 अक्टूबर से लेकर 28 नवंबर तक जारी रहेगी. खुफिया एजेंसियों ने अपनी चेतावनी में कहा कि आम लोग बिल्कुल भी न घबराएं, बल्कि वह सतर्क रहें. मुंबई पुलिस के डीसीपी चैतन्य ने इस बाबत आम जनता से एक अपील की. अपील जारी कर उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है तथा लोगों के भीड़ लगाने पर रोक है. हाईअलर्ट मिलने के बाद मुंबई पुलिस काफी चौकन्नी हो गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई कि आतंकी सार्वजनिक संपत्तियां को निशाना बना सकते हैं. खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद किसी भी उड़ने वाली चीज पर प्रतिबंध लगाया गया है. कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी 1860 की धारा 188 के तहत दंडनीय कार्रवाई भी की जाएगी. बता दें कि मुंबई अनेक हमलों का साक्षी रहा है.

अन्य खबरे