Breaking News

मुंबई में 2 मार्च को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

28 Feb, 2023 1461

 संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

          मुंबईकरों के लिए पानी की किल्लत आम बात है। हर साल मुंबईकरों को पानी की कमी झेलनी पड़ती है। पानी को लकेर मुंबई के लिए अहम खबर है। मुंबई के कुछ इलाकों में 2 और 3 मार्च को पानी नहीं आएगा। मुंबई के घाटकोपर और भांडुप इलाके में 2 मार्च की रात 12 बजे से 3 मार्च की रात 12 बजे तक पानी आपूर्ति नहीं होगी। बीएमसी जलापूर्ति विभाग के अनुसार, 2 मार्च को आधी रात से भांडुप (पश्चिम) में क्वारी रोड पर 1200 मिमी व्यास और 900 मिमी व्यास की पानी की पाइप लाइन को जोड़ा जाएगा। इस कारण भांडुप और घाटकोपर की कई इलाकों में 24 घंटे पानी आपूर्ति बंद रहेगी। इसके कुछ दिन पहले भांडुप इलाके में पाइप लाइन के काम के चलते लोगों को पानी की कमी की समस्या का सामना करना पड़ा था। 

एस वॉर्ड (भांडुप) के तहत, प्रताप नगर रोड निकटवर्ती क्षेत्र, कांबले कंपाउंड, जमील नगर, कोकण नगर, समर्थ नगर, मुथु कंपाउंड, संत रोहिदास नगर, राजा कॉलोनी, शिंदे मैदान, सोनापुर, शास्त्री नगर, लेक मार्ग, सीईटी टायर मार्ग, सुभाष नगर और अंबेवाडी में पानी नहीं आएगा। साथ ही एन वॉर्ड (घाटकोपर एरिया) में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग विक्रोली (पश्चिम), विक्रोली स्टेशन मार्ग, विक्रोली पार्क साइट और लोअर डिपो, पाडा पंपिंग स्टेशन, लोअर डिपो पाडा, अपर डिपो पाडा, सागर नगर, सहित कई जगहों पर पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। बीएमसी प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि कटौती के दौरान पानी का संयम से उपयोग करें।  

अन्य खबरे