Breaking News

मुंबई में 24 घंटे के भीतर 13 दुर्घटनाएं, कोई हताहत नहीं

16 Jul, 2023 631

संजय मिश्रा/in24न्यूज़/मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 घंटे के भीतर शहर और उपनगर में कुल 13 दुर्घटनाओं की खबर सामने आई, जिसमें शॉर्ट सर्किट से लेकर पेड़ और मकान गिरने की घटनाओं का समावेश है. शुक्र इस बात का रहा कि इन सभी दुर्घटनाओं में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई. मानसून के आगमन से लेकर अब तक मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश के बीच कई इलाकों के पेड़ गिर गए. कई नागरिकों को अपनी जान गवानी पड़ी. 15 से 16 जुलाई के बीच सुबह 8:00 बजे तक मुंबई शहर और उपनगर में कुल 6 पेड़ गिर गए, जिसमें से एक घटना मुंबई शहर की है, तो 7 घटनाएं मुंबई के पूर्वी उपनगर और पश्चिम उपनगर में घटी. वहीं मुंबई से मकान गिरने की कुल 3 घटनाएं सामने आई, जिसमें किसी के हताहत होने की अब तक जानकारी नहीं है, तो पूर्वी उपनगर में शॉर्ट सर्किट की दो घटनाएं घटी.

        इन सभी घटनाओं को लेकर शासन और प्रशासन गंभीर है. बारिश को लेकर जारी अलर्ट के बाद सरकारी यंत्रणा अपनी तैयारी को लग गई है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड पर है. 

अन्य खबरे